• Breaking News

    Saturday, 22 April 2017

    IPL:11 महीने बाद 'फिनिशर धोनी' ने की तूफानी वापसी, बधाइयों का तांता

    धोनी के प्रशंसकों का हुजूम
    महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल-10 के 24वें मैच में आखिरी गेंद पर चौका लगाकर राइजिंग पुणे सुपरजायंट को जीत दिलाई. दरअसल, मौजूदा आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए आखिरी गेंद पर यह पहली जीत है. जबकि आईपीएल में आखिरी बार पिछले साल पुणे-किंग्स इलेवन पंजाब के मैच में ऐसा देखा गया था. और दोनों बार यह कारनामा महेंद्र सिंह धोनी ने किया.

    अब पुणे में, तब विशाखापत्तनम में
    आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी की फिनिशर के तौर पर 11 महीने बाद वापसी हुई है. आखिरी बार 21 मई 2016 को वे विशाखापत्तनम में फिनिशर की भूमिका में नजर आए थे. तब जीत के लिए आखिरी गेंद पर छक्के की जरूरत थी और धोनी ने अक्षर पटेल की गेंद पर वह जादुई छक्का लगा राइजिंग पुणे सुपरजायंट को अविश्वसनीय जीत दिलाई थी.और अब पुणे में 22 अप्रैल 2017 को सनराइजर्स हैदराबाद के सिद्धार्थ कौल की गेंद को बांउड्री के बाहर पहुंचाया.
    एमएस फैक्ट फाइल
    -आईपीएल में सफलतापूर्वक लक्ष्य का पीछा करते हुए धोनी 15वीं बार नाबाद लौटे. उनसे आगे रवींद्र जडेजा और यूसुफ पठान हैं, जो 16-16 बार अविजित रहे हैं.
    वैसे लक्ष्य का पीछा करते हुए धोनी 17 बार नाबाद रहे हैं. लकिन इनमें से दो बार वे टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे. ( विरुद्ध मुंबई इंडियन 2013 फाइनल और विरुद्ध किंग्स इलेवन पंजाब क्वालिफायर 2014)

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel