बाउंसरों ने उसकी पिटाई कर दी और उसे वहां से भगा दिया. बाहर आते ही उसने गुस्से में अपने ड्राइवर के प्राइवेट पार्ट पर इतनी जोर से लात मारी कि वो बेहोश हो गया. किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी. कनॉट प्लेस पुलिस ने ड्राइवर को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया. रईसजादे के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए.
जिसके बाद रईसजादा मामले की जांच कर रहे सब-इंस्पेक्टर से उलझ पड़ा और उन्हें भला-बुरा कहने लगा. सब-इंस्पेक्टर ने जब इसका विरोध किया तो रईसजादा मारपीट पर उतर आया. उसने जांच अधिकारी का फोन छीनकर तोड़ दिया. सब-इंस्पेक्टर ने जब युवक के खिलाफ कार्रवाई की बात कही तो उसके परिजनों ने उल्टा उसे ही झूठे मामले में फंसाने की धमकी दे डाली. पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 353 और 186 के तहत केस दर्ज कर लिया है.
No comments:
Post a Comment