• Breaking News

    Saturday, 22 April 2017

    महिला कमांडर समेत 5 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 14 लाख था इनाम

    महिला कमांडर कई बड़ी नक्सली घटनाओं में शामिल रही हैछत्तीसगढ़ के बस्तर में एक महिला नक्सली कमांडर समेत 14 लाख के 5 इनामी नक्सलियों ने आईजी, डीआईजी और एसपी के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. महिला नक्सली कमांडर पर 8 लाख रुपये का इनाम था. यह महिला कमांडर कई बड़ी हिंसक घटनाओं में शामिल रही है.
    आत्मसमर्पण करने वाली महिला कमांडर का नाम शांति उर्फ़ रामबती मोडियम है. शांति के साथ-साथ 3 लाख इनामी डिप्टी कमांडर राजू उर्फ़ राजेश वाचम, 2 लाख इनामी डिप्टी कमांडर मुन्ना वेलादि, एक लाख इनामी नक्सली सोमारू मांडवी और मिलिशिया सदस्य मनोज भोगामी ने सरेंडर किया है.
    सरेंडर करने वाले सभी नक्सलियों ने बगैर किसी हथियार के सरेंडर किया, जबकि सभी नक्सलियों के पास एके-47, इंसास रायफल और दूसरे घातक हथियार मौजूद थे. इसके बावजूद वह सभी सरेंडर के लिए निहत्थे चले आए. सरेंडर करने के बाद महिला कमांडर शांति ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए.
    कुख्यात नक्सली शांति और मनोज ने बताया कि बड़े कैडर के नक्सली नेता उन्हें प्रताड़ित करते थे. इसी वजह से उन्होंने सरेंडर करने का फैसला किया. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले दिनों में नक्सली बस्तर जिले में किसी बड़ी नक्सली घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे हैं.

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel