• Breaking News

    Wednesday, 12 April 2017

    पॉश इलाके में चल रहा था सेक्स रैकेट, मुंबई से बुलाई गई थी कॉलगर्ल

    कॉलगर्ल को मुंबई से बुलाया गया थाछत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के एक पॉश इलाके में पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने एक कॉलगर्ल समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्त में आई कॉलगर्ल को मुंबई से बुलाया गया था. पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है.
    मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने इस सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया. दरअसल शनिवार को मुखबिर से पक्की जानकारी मिलने के बाद एक पुलिसकर्मी ग्राहक बनकर उस घर में गया, जहां से ये सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था. 
    पुलिसकर्मी से सिग्नल मिलने के फौरन बाद घात लगाए बैठी पुलिस टीम ने वहां रेड की. पुलिस ने सेक्स रैकेट की एक महिला सदस्य (45 वर्ष) समेत 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गए लोगों में एक 28 साल की कॉलगर्ल भी शामिल है.
    उसे मुंबई से यहां बुलाया गया था. पुलिस ने बताया कि गिरफ्त में आए आरोपी काफी समय से इस सेक्स रैकेट में सक्रिय थे. पुलिस ने घर से काफी आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है. फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
    ब्यूटी पार्लर की आड़ में सेक्स रैकेट
    बताते चलें कि हाल ही में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एक पॉश इलाके में भी ब्यूटी पार्लर की आड़ में देह व्यापार के अड्डे का भंडाफोड़ हुआ था. पुलिस ने मौके से 6 युवतियों को गिरफ्तार किया था. छापे के दौरान पार्लर से आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ था. छापेमारी के दौरान कई लड़कियां पिछले दरवाजे से भागने में कामयाब रही.
    पुलिस ने बताया कि रैकेट से जुड़ी युवतियां इंटरनेट पर एस्कॉर्ट सर्विस के बहाने ग्राहकों से संपर्क करती थीं. पुलिस के अनुसार, सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक के माध्यम से भी युवतियां अपने ग्राहकों के संपर्क में रहा करती थीं. इस रैकेट का संचालन करने वाली युवती ग्राहकों की प्रोफ़ाइल देखकर रेट तय करती थी. ये एक रात के लिए चार से बीस हजार रुपये तक वसूलती थी.

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel