तमिलनाडु पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए गुरुवार की देर रात रमानाथपुरम जिले में एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश को एनकाउंटर में मार गिराया। बदमाश की पहचान 45 साल के गोविन्दन के तौर पर की गई है। उसे उस वक्त मार गिराया गया जब उसने दो पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया।गोविन्दन को सब इंस्पेक्टर थन्गामुनियासामी ने थिरुवदनाई के निकट थोंडी में मार गिराया। बदमाश ने खुद को पकड़ने के लिए आए पुलिस टीम पर हमला कर दिया, जिसमें सब इंस्पेक्टर के साथ ही कॉन्सटेबल सुन्दरापंडी को भी चोट आई है। दोनों घायल पुलिसकर्मियों का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि SI थन्गामुनियासामी ने तीन बार फायर किया। इसमें से एक गोली आरोपी के सीने में लगी, जिससे वह मौके पर ही मर गया। मारे गए गोविन्दन के खिलाफ 16 मामले लंबित थे।
No comments:
Post a Comment