बहराइच के मोतीपुर रेंज में घायल मिली लड़की जिसने मोगली गर्ल के नाम से विदेश तक में सुर्खियां बटोरीं उसे बहराइच में वन दुर्गा नाम दिया गया। वन दुर्गा अब फिजिकली तौर पर फिट है, लेकिन वह मानसिक रूप से पूरी तरह अक्षम है। शुक्रवार को अस्पताल प्रशासन ने बाल कल्याण समिति कोर्ट पर पेश होकर उसकी रिपोर्ट सौंपी। इस पर बाल कल्याण समिति ने वन दुर्गा को विशेष बाल गृह लखनऊ भेजने की अनुमति दे दी है। वहां पहुंचने के बाद उसका इलाज शुरू होगा। वन दुर्गा को शनिवार को सुबह चाइल्ड लाइन की टीम महिला पुलिस सुरक्षा के साथ एंबुलेंस से लखनऊ ले जाएगी।
जंगल में सड़क के किनारे ढाई माह पूर्व लहूलुहान हालत में मिली किशोरी को गुरुवार देर शाम जिलाधिकारी अजयदीप सिंह ने वन दुर्गा नाम दिया। इसके बाद उसे लखनऊ ले जाने के निर्देश दिए। उसी के तहत शुक्रवार को सुबह वन दुर्गा को लखनऊ ले जाने की कवायद शुरू हुई।
मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. डीके सिंह, वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. केके वर्मा और चाइल्ड लाइन के निदेशक डॉ. जीतेंद्र चतुर्वेदी ने बाल कल्याण समिति के समक्ष वन दुर्गा की रिपोर्ट पेश की।
रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष डॉ. राधेश्याम वर्मा ने समिति के सदस्यों से विचार विमर्श करके वन दुर्गा को इलाज और देखभाल के लिए लखनऊ के जानकीपुरम में स्थित विशेष बाल गृह ले जाने की अनुमति दे दी।
शनिवार को सुबह चाइल्ड लाइन की टीम, दो महिला सिपाही की सुरक्षा में अस्पताल में भर्ती वन दुर्गा को एंबुलेंस से लखनऊ ले जाएगी। इसकी तैयारियों में अस्पताल प्रशासन जुटा हुआ है।

No comments:
Post a Comment