• Breaking News

    Friday, 14 April 2017

    भड़काऊ विडियो मामले में संगीत सोम को क्लीन चिट

    संगीत सोम (फाइल फोटो)दंगा संबंधी मामलों की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) ने एक सोशल मीडिया वेबसाइट पर अपलोड किए गए भड़काऊ विडियो के मामले में बीजेपी विधायक संगीत सोम को क्लीन चिट दे दी है। मामले के जांच अधिकारी निरीक्षक धर्मपाल त्यागी ने यहां की एक अदालत में अंतिम रिपोर्ट दायर करते हुए कहा कि संगीत सोम के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला।

    जांच के दौरान एसआईटी ने सीबीआई के जरिये सोशल मीडिया साइट, फेसबुक के अमेरिका स्थित मुख्यालय से उक्त विडियो अपलोड करने के संबंध में जानकारी मांगी थी। एसआईटी ने अदालत में दाखिल अपनी रिपोर्ट में कहा कि फेसबुक मुख्यालय उन लोगों के नामों के बारे में जानकारी मुहैया कराने में असफल रहा, जिन्होंने विडियो अपलोड किया था या विडियो को ‘लाइक’ किया था। मुख्यालय ने कहा कि वह एक साल का ही रेकॉर्ड रखता है।गौरतलब है कि पुलिस ने सरधना से बीजेपी विधायक सोम और 200 से अधिक अन्य व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था जिन्होंने विडियो को ‘लाइक’ किया था। विडियो में दो युवाओं की हत्या करते हुए दिखाया गया था। इससे जिले में तनाव उत्पन्न हो गया जहां दंगे हुए थे। 2013 में मुजफ्फरनगर और आसपास के क्षेत्रों में हुए दंगे में 60 से अधिक व्यक्ति मारे गए थे और 40000 से अधिक विस्थापित हो गए थे।

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel