ब्यूरो/रामपुर। वक्फ बोर्ड की जमीन कब्जाने को लेकर लग रहे आरोपों पर सपा नेता आजम खान ने पलटवार किया है। उन्होंने दावा किया कि कहीं भी वक्फ संपत्ति पर कब्जा नहीं किया है बल्कि एक न्यूज चैनल बेबुनियादी आरोप लगाकर उनकी छवि खराब करने का प्रयास कर रहा है। आजम ने कहा कि सरकार बड़े से बड़ा कमीशन बनाकर उनकी जांच करा ले। जांच में अगर दोष साबित हो जाए तो वह सख्त से सख्त सजा पाने को तैयार हैं। रामपुर में मीडिया से बातचीत में आजम खान ने शिया मौलाना कल्बे जव्वाद, सूबे के राज्यमंत्री मोहसिन रजा और सेंट्रल वक्फ काउंसिल के मेंबर एजाज अब्बास नकवी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उनका किसी आतंकी संगठन से कोई ताल्लुक नहीं है। एक बार फिर उन्होंने चैनल पर बेबुनियाद आरोप लगाकर छवि खराब करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इसके लिए चैनल माफी मांगे, वरना वह अदालत जाएंगे।
Saturday, 1 April 2017
Home
Unlabelled
मेरे खिलाफ एक भी दोष साबित हुआ तो सजा पाने को तैयार: आजम खान
No comments:
Post a Comment