• Breaking News

    Wednesday, 12 April 2017

    गुजरातः कार में मिले 4.5 करोड़ के नकली नोट, दो गिरफ्तार

    कार से बरामद किए गए 4.5 करोड़ रुपये के नकली नोटगुजरात के राजकोट में पुलिस ने नकली नोटों से जुड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर उनकी कार से 4.5 करोड़ रुपये के नई करेंसी (2000 का नोट) में नकली नोट बरामद किए हैं. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है.
    राजकोट पुलिस के मुताबिक, उन्हें मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि पुनीतनगर इलाके की एक पार्किंग में खड़ी स्कार्पियो कार में नकली नोट रखे हुए हैं. जिसके बाद पुलिस की एक टीम कार की तलाश में जुट गई. जल्द ही पुलिस ने कार बरामद कर ली और कार में रखे 2000 के 4.5 करोड़ रुपये के जाली नोट जब्त कर लिए.
    पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर जब उनसे पूछताछ की तो उन्होंने चौंकाने वाला खुलासा किया. आरोपियों ने पुलिस को बताया कि अहमदाबाद के रहने वाले एक शख्स ने राजकोट निवासी व्यापारी से आरटीजीएस के जरिए 50 लाख रुपये का लेनदेन किया था. रकम वापसी के लिए आरोपियों ने व्यापारी को 2000 के नकली नोट थमा दिए थे.
    जिसके बाद नोटों के नकली होने का खुलासा हुआ. पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन प्रिंटर समेत नोट बनाने का काफी सामान बरामद किया है. आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह पिछले दो महीने से नकली नोट छाप रहे थे. फिलहाल पुलिस जांच कर रही है कि क्या आरोपियों ने दूसरे राज्यों में भी नकली नोट भेजे हैं.

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel