लखनऊ से जयपुर के लिए डबलडेकर एक्सप्रेस को रेलवे बोर्ड की हरी झंडी मिल गई है। लखनऊ-आनंदविहार और सरायरोहिला-जयपुर डबलडेकर एक्सप्रेस के रैकों को एक करने की अनुमति दी गई है। ट्रेन अब हफ्ते में सात दिन चलेगी।इसकी नई टाइमिंग भी जारी कर दी गई है, लेकिन तारीख पर मंथन चल रहा है। उल्लेखनीय है कि ट्रेन संख्या 12583/84 लखनऊ जंक्शन-आनंदविहार डबलडेकर एक्सप्रेस लखनऊ से आनंदविहार तक चलती है।
वह भी हफ्ते में दो दिन। शुक्रवार व रविवार को। वहीं, दूसरी ओर ट्रेन संख्या 12985/86 जयपुर-दिल्ली सरायरोहिला डबलडेकर एक्सप्रेस दिल्ली से जयपुर के लिए रोजाना चलती है। ट्रेन को लखनऊ से जयपुर तक चलाने के लिए पिछले कई महीनों से उत्तर रेलवे की ओर से प्रयास किए जा रहे थे।

चूंकि, आनंदविहार से आगे सरायरोहिला तक कुछ जगहों पर डबलडेकर का गुजरना मुमकिन नहीं था, जिसकी जांच-पड़ताल गत वर्ष हुई थी। रास्ते में आने वाले सभी अवरोधों को हटाया जा चुका है, जिससे रूट क्लियर हो गया है।
रेलवे बोर्ड ने ट्रेन को लखनऊ जंक्शन से जयपुर तक चलाने को अनुमति दे दी है। हालांकि, अभी लखनऊ से आनंदविहार व सरायरोहिला से जयपुर की ट्रेनों की टाइमिंग बदली गई है। लेकिन इनके रैकों को एक कर ट्रेन को नया नंबर भी दिया जा सकता है।
रेलवे बोर्ड के डायरेक्टर टीटी/कोचिंग सेकंड एमएस भाटिया ने बताया कि लखनऊ-आनंदविहार व सरायरोहिला-जयपुर डबलडेकर के रैक को इंटीग्रेट करने की अनुमति दी गई है।

No comments:
Post a Comment