• Breaking News

    Saturday, 15 April 2017

    बीजेपी ने 5 पार्षदों सहित 21 कार्यकर्ताओ को पार्टी से निकाला

    पार्टी विरोधी गतिविधियों पर दिखाया बाहर का रास्तादिल्ली बीजेपी ने पार्टी विरोधी गतिविधि के चलते अपने 21 कार्यकर्ताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निकाल दिया. बीजेपी से निष्कासित कार्यकर्ताओं में 5 निवर्तमान पार्षद भी शामिल है. बीजेपी ने जिन पांच निवर्तमान पार्षदों को बाहर का रास्ता दिखाया है, उसमें पंकज सिंह (रंहौला), कृष्णा गहलोत (नवादा), प्रवीण राजपूत (सागरपुर पश्चिम) , संध्या वर्मा (पटपड़गंज) और निक्की सिंह (न्यू अशोक नगर) शामिल है.
    ये सभी पार्षद बीजेपी के प्रत्याशी के खिलाफ ही चुनाव लड़ रहे है, जिससे पार्टी की मुसीबत बढ़ गई है. साथ ही बीजेपी ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष मनोज चौधरी को भी पार्टी-विरोधी गतिविधियों के चलते बाहर का रास्ता दिखा दिया है. बीजेपी ने कुल 21 कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की है.
    बीजेपी ने इस बार सत्ता विरोधी लहर से बचने के लिए सारे निवर्तमान पार्षदों के टिकट काट दिए थे. इसमें से करीब 140 पार्षद पार्टी के निर्णय के साथ हैं, जबकि एक धड़ा पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल हो गया. इसके साथ ही पार्टी ने बागी रुख अपनाने वाले कार्यकर्ताओं को कड़ा संदेश दिया है. पार्टी ने साफ कर दिया कि हाई कमान के खिलाफ जाने पर कोताही नहीं बरती जाएगी

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel